राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में स्व-गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया की दी गई जानकारी

Advertisement

गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर, चम्पावत के सभागार कक्ष में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जनगणना विभाग, जिला चम्पावत से पहुंचे डीएफटी प्रकाश चंद जोशी एवं उमेश चंद्र गढ़कोटी तथा नगर पालिका के तकनीकी सहायकों उमेश बिष्ट और प्रकाश जोशी द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण टीम ने मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कार्यालय कर्मचारियों को स्व-गणना प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान चलचित्र के माध्यम से स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही se.census.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना करने के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य जनगणना कार्य को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्व-गणना नोडल अधिकारी डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. अविनाश कुमार मिश्रा, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. किरन, डॉ. निशा, डॉ. मीनाक्षी सहित महाविद्यालय के कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें