
गूंज, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धार्मिक कार्य के लिए टनकपुर आए थे, ऐसे में उनके कार्यक्रम का विरोध करने का उनका कोई इरादा नहीं था। इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर लगभग 2 घंटे तक थाने में बैठाये रखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें हिरासत में लेना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करना है।
कांग्रेस के टनकपुर के नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना ने कहा कि “मुख्यमंत्री धामी को अगर जनहित के मुद्दे उठाने वाली आवाजों से इतना ही डर है, तो पुलिस की हिरासत नहीं, जनता के सवालों का जवाब दीजिए।”
उन्होंने कहा कि जनहित, युवाओं, रोजगार, शिक्षा, सड़क और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। आवाज दबाने के बजाय सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान देना चाहिए।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के टनकपुर दौरे के दौरान किसी भी विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना, नीरज मिश्रा, प्रदेश सचिव कार्यकारिणी यूथ कांग्रेस विनोद बड़ेला, रूपेश सक्सेना, गौरव जोशी, सौरव गिरी, शिवम मिश्रा, अमित चंद्र, उस्मान आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।
More Stories
उत्तराखण्ड के एक विधायक ने जान का खतरा बताते हुए की सुरक्षा की माँग, राज्यपाल को लिखा पत्र, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
सौर रोशनी से जगमगाएगी टनकपुर की नायकगोठ ग्राम पंचायत, जिलाधिकारी की उपस्थिति में सोलर लाइट लगाने का कार्य हुआ शुरू
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टनकपुर महाविद्यालय का दबदबा, पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा, हर्षवर्धन सिंह बोरा बने बेस्ट एथलीट ऑफ द टूर्नामेंट