जिलाधिकारी मनीष कुमार की सकारात्मक पहल: राजकीय इंटर कॉलेज स्वाला में विज्ञान वर्ग के संचालन हेतु प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू, ग्रामीणों ने सहर्ष वापस लिया विधानसभा चुनाव का बहिष्कार

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। राजकीय इंटर कॉलेज स्वाला में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन न होने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का पूर्व में ऐलान किया गया था।
इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि जनहित एवं विद्यार्थियों के भविष्य को सर्वोपरि रखते हुए मानकों के अनुरूप विज्ञान वर्ग की स्वीकृति हेतु नियमानुसार ठोस कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी के इस आश्वासन के क्रम में शासन व जिला प्रशासन स्तर से त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशासन के इस जनहितैषी एवं संवेदनशील निर्णय का स्वाला के ग्रामवासियों ने सहर्ष स्वागत किया है।
राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग शुरू होने की दिशा में शुरू हुई इस सकारात्मक पहल से ग्राम प्रधान सहित समस्त ग्रामीणों में हर्ष और संतोष का माहौल है।
शासन-प्रशासन के इस त्वरित रुख से आश्वस्त होकर स्वाला ग्रामवासियों द्वारा सर्वसम्मति से बैठक कर पूर्व में घोषित विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया गया है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं जिला प्रशासन की इस जन-संवेदनशील कार्यशैली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूप से सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें