◆ मुख्य पृष्ट आपकी खबर

राजकीय महाविद्यालय पाटी में अंग्रेजी विभाग का विभागीय परिषदीय कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय पाटी में अंग्रेजी विभाग का विभागीय परिषदीय कार्यक्रम आयोजित
गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय पाटी में मंगलवार को अंग्रेजी विभाग द्वारा एक सफल विभागीय परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अंग्रेजी साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार पांडे द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत मुख्य वक्ता डॉ. श्रीमती विभा पांडे, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी, इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी ने “ब्रिटिश ड्रामा” विषय पर पीपीटी के माध्यम से व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ब्रिटिश नाटक के इतिहास एवं उसके विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभागीय परिषद गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बन गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. धर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में अंग्रेजी साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और भाषाई दक्षता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. के.के. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की जानकारी देते हुए बताया कि एनएसएस शिविर 25 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Advertisement