
गूंज, देहरादून। उत्तराखंड में एक सीट पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में उपाध्यक्ष, राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद (राज्य मंत्री स्तर) के पद पर हैं। वे पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष (नैनीताल) अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी रह चुके हैं। दिनेश आर्य लंबे समय से जमीनी स्तर पर पार्टी से जुड़े रहे हैं और संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं।
बता दें कि वर्तमान में उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है, जिसे को भरने के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है। इसके लिए मतदान 16 अक्टूबर को होगा।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
बनबसा-टनकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम ने की चार बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री धामी के टनकपुर दौरे से पहले हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता