बनबसा महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न, कुल पांच पदों पर पांच प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय बनबसा में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद प्रकाश सिंह के दिशा-निर्देशन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमलेश सक्टा की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए।

चुनाव समिति के सदस्य डॉ. सुशीला आर्या, हेम कुमार गहतोड़ी और त्रिलोक चंद कोंडपाल भी इस दौरान मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों का विवरण जारी किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए अनुष्का, उपाध्यक्ष (छात्रा) पद के लिए खुशी वर्मा, सचिव पद के लिए मिली सागर, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रतिभा दत्त और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए रितेश बहादुर थापा ने नामांकन किया है। सभी प्रत्याशी बीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं।

प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिस अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया है, वह आदर्श लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमलेश सक्टा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया लिंगदोह समिति की सिफारिशों और चुनाव आचार संहिता के अनुरूप संपन्न कराई गई है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची नियमानुसार जारी की जाएगी।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें