◆ मुख्य पृष्ट 🔊 आपके विचार / हमसे संपर्क करें

ईडीपी कार्यक्रम के ग्यारहवे दिन प्रतिभागियों को दी गई डीपीआर की जानकारी

ईडीपी कार्यक्रम के ग्यारहवे दिन प्रतिभागियों को दी गई डीपीआर की जानकारी
गूंज, कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कंवाघाटी कोटद्वार में चल रहे 12 दिवसीय ईडीपी कार्यक्रम के ग्यारहवें दिन का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ० विजय कुमार अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्राचार्य अग्रवाल ने देवभूमि उद्यामिता योजना देहरादून से आए हुए रिसोर्स पर्सन सिद्धार्थ रावत का महाविद्यालय में संचालित ई डी पी कार्यक्रम में स्वागत किया। नोडल अधिकारी देवभूमि उद्यमिता योजना डॉ० विनय देवलाल द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्राथमिक परियोजना प्रपत्र प्रारूप के विषय में संक्षिप्त मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में ईडीआई  विशेषज्ञ सिद्धार्थ रावत ने कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को डीपीआर के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतिभागियों से डीपीआर तैयार करवाई। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने डीपीआर पर परिचर्चा करके संबंधित विषय पर सवाल जवाब कर डीपीआर तैयार करी। कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता टीम के सदस्य  डॉ० उषा सिंह, मनीषा सरवालिया, आशीष कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement