गूंज, चंपावत। जनपद चंपावत के स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में देवभूमि उद्यमिता केंद्र द्वारा‘ 12 दिवसीय कार्यशाला’ में ‘समापन’ के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत डॉ. अर्चना त्रिपाठी, नोडल अधिकारी, देवभूमि उद्यमता केंद्र एवं श्री रमेश पंत, मास्टर ट्रेनर, आजीविका केंद्र लोहाघाट द्वारा रखी गई।
समापन सत्र के अवसर पर मुख्य अतिथि एवम स्थानीय उद्यमी राकेश उपाध्याय, एग्रोटूरिज्म ने कहा कि एग्रोटूरिज्म के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि होम स्टे, (शिव ध्वनि गोशाला) स्थानीय सब्जी, वर्मी कंपोज़, गाय का दूध, घी आदि का उत्पादन करके पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति व परंपरा से जोड़ना ही उनका लक्ष्य है l कहा कि आज वे स्वयं एग्रोटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नौकरी छोड़ कर अपने गाँव में स्वरोज़गार स्थापित कर युवाओं को जोड़ रहे है l।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा कि बारह दिनों के इस कार्यक्रम में छात्रों ने उद्यमी बनने के कई गुणों को आत्मसात किया है। प्रतिभागियों को अपनी प्राथमिकताओं को महत्व देना चाहिए, जिससे उनका भविष्य सुनहरा बन सके, बड़े उद्यमी बनने के लिए जीवन में कठिनाइयों और चुनौतियां का सामना करना पड़ता है, तभी सफलता प्राप्त की जा सकती है l
कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा स्वरोजगार हेतु विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए, जिसमें मुकेश महराना, जीवन प्रसाद, बबीता भट्ट, हिमानी गहतोडी, उमा जोशी, बबीता पंत, लक्ष्मी, कामाक्षी ढेक, नितिन चौबे, मानसी, अनीश कुमार, दीपांशु जोशी,अंजलि, रितिका, गीता, अनीश, राहुल, हरीश सिंह, बबीता पालीवाल, अंकित, निकिता राय एवं बबीता गहतोडी ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
समापन सत्र में डॉ. प्रकाश लखेड़ा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सोनली कार्तिकेय, ममता गंगवार एवं उपस्थित प्रतिभागी रजनी परवल, रीतिक पांडेय, अनुष्का चतुर्वेदी, कंचन नारियल, प्रियंका पाण्डे, भावना बिष्ट, लक्ष्मी शर्मा, हेमा परवल, पूजा भट्ट, मीरा, मनीषा, ख़ुशी, दीपशिखा, नमिता फ़र्त्याल, बबीता, भारती, रिचा खर्कवाल, प्रगति कोश्यारी, हिमानी चतुर्वेदी, संजना फर्त्याल, किरण पंत, हिमानी गढकोटी, मानसी गोरखा, मुकेश कुमार, अनीश कुमार, कार्तिक पाण्डे, अखिलेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, मोहम्मद सोहिल हुसैन, प्रियांशु सिंह ढेक, हिमांशु चंद रजवार, पीयूष गिरी, कामाक्षी ढेक नितिन चौबे, अंकित कुमार, जीवन प्रसाद, गीता, ख़ुशी सार्की, दीपांशु जोशी, राहुल कुमार, शिवानी साह, जागृति साह, श्वेता साह, गीता, किरण पंत, गीता सिंह, सोनल पाण्डे, अक्षित ओली, रेनु पुनेठा, तनवीर, श्री तिवारी, लक्ष्मी गोस्वामी, रोज़ी परवीन, विनीता भौरियाल, सुधांशु उपाध्याय, मनीष सिंह बिष्ट, बबीता गहतोडी, भावना गड़कोटी, हिमानी जोशी, निकिता राय, आदि उपास्थित रहे।