◆ मुख्य पृष्ट आपकी खबर

राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में "District Level Startup Bootcamp 2025" का भव्य शुभारंभ

राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में "District Level Startup Bootcamp 2025" का भव्य शुभारंभ
गूंज, उधम सिंह नगर। राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में "District Level Startup Bootcamp 2025" का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह दो दिवसीय कार्यशाला उत्तराखंड सरकार के उद्योग निदेशालय (Directorate of Industries) एवं आईआईएम काशीपुर (FIED) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा उन्हें व्यवसायिक दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यशाला में कुल 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंतरिक्षा नेगी, सहायक आचार्या, वाणिज्य विभाग द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभय प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी, काशीपुर रहे। उन्होंने युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया तथा वर्तमान युग को स्टार्टअप और नवाचार का युग बताया।आयोजन की सफलता में राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मृत्युंजय सिन्हा तथा संयोजक डॉ. किरण कुमार पंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में वाणिज्य विभाग, आईक्यूएसी, देवभूमि उद्यमिता प्रकोष्ठ तथा कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ ने विशेष योगदान किया।  IIM काशीपुर के प्रो. देवेंद्र कुमार पाठक ने "उद्यमिता का परिचय" विषय पर सारगर्भित प्रस्तुति दी। उन्होंने छात्रों को उनके विचारों को पहचानने, साकार करने और सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात श्री राम कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, FIED – IIM Kashipur ने एक प्रेरणादायक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार साझा करने हेतु आमंत्रित किया। सभी विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए, जिन पर उपस्थित अतिथियों एवं विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में विपिन कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, ऊधम सिंह नगर, एवं संजय पाल, प्रबंधक, FIED, IIM Kashipur शामिल रहे। सभी ने अपने संबोधन में उद्यमिता के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं को उपलब्ध संसाधनों का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत युवा उद्यमियों द्वारा नवाचार प्रस्तुत किए गए, जिनमें नीरज, संस्थापक, Bansi Godham LLP, काशीपुर द्वारा कृषि आधारित स्टार्टअप विचार और हरप्रीत सिंह द्वारा स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों पर केंद्रित स्टार्टअप आइडिया प्रमुख रहे।

Advertisement