◆ मुख्य पृष्ट 🔊 आपके विचार / हमसे संपर्क करें
Goonjj परिवार की ओर से आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं 🌾

राजकीय महाविद्यालय पाटी में अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों में कराई गई प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता

राजकीय महाविद्यालय पाटी में अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों में कराई गई प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता
गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय में पाटी में गुरुवार (17 अप्रैल) को अंग्रेजी विभाग परिषद द्वारा अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० डी वी सिंह की देख - रेख में छात्र-छात्राओं के मध्य साहित्यिक एवं बहुविकल्पीय प्रश्नों की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में जिसमें बी ए द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डॉ० डी वी सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्रों को समझने में आसानी प्रदान करना है। बीए द्वितीय सेमेस्टर में धीरज जोशी प्रथम, निखिल द्वितीय, दिया पंगरिया और दीपिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं बी ए चतुर्थ सेमेस्टर में हिमानी ने प्रथम, सुमित बिनवाल ने द्वितीय, नितिन गहतोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। षष्ठम सेमेस्टर में कोमल बिष्ट ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। डॉ डी वी सिंह ने बताया कि विजेता छात्र-छात्राओं को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisement