◆ मुख्य पृष्ट 🔊 आपके विचार / हमसे संपर्क करें

पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में आयोजित 12 दिवसीय ईडीपी का हुआ समापन

पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में आयोजित 12 दिवसीय ईडीपी का हुआ समापन
गूंज, पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में आयोजित देव भूमि उद्यमिता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 12 दिवसीय ई डी पी का शुक्रवार को समापन हो गया। कैम्पस निदेशक हेम चन्द्र पांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने आज के दौर में उद्यमिता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला दौर उद्यमिता का दौर है, विद्यार्थीयों को रोजगार मांगने वाला नहीं अपितु देने वाला बनने की आवश्यकता है। इसके पश्चात देव भूमि उद्यामिता योजना, पिथौरागढ कैम्पस की नोडल डॉ. रुचिता पंगरिया द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित किया गया। उन्होंने बताया कि इन 12 दिनों के कार्यक्रम के दौरान क्या-क्या शामिल किया गया और वह चाहती हैं कि छात्र इन सत्रों में प्राप्त ज्ञान को प्रतिभागी व्यावसायिक विचारों को बढ़ाने में लागू करेंगे।

Advertisement