◆ मुख्य पृष्ट 🔊 आपके विचार / हमसे संपर्क करें

12 दिवसीय ईडीपी प्रशिक्षण के चौथे दिन दी गई पिचिंग की जानकारी

12 दिवसीय ईडीपी प्रशिक्षण के चौथे दिन दी गई पिचिंग की जानकारी
गूंज, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में चल रहे देवभूमि उद्यमिता योजना के 12 दिवसीय शिविर के चौथे दिन प्रशिक्षणार्थियों को पिचिंग टेक्निक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतर्गत स्टोरी टेलिंग की प्रासंगिकता, इंपैक्ट ऑफ़ विजुअल प्रेजेंटेशन, पिचिंग के दौरान टाइम मैनेजमेंट आदि पर डॉक्टर गरिमा जायसवाल चंद्रा द्वारा व्याख्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों की एंटरप्राइजिंग स्किल्स जाँचने के लिए एक प्रश्नावली का वितरण किया गया। इस प्रश्नावली के परिणामों को देखने के पश्चात प्रतिभागियों को सुधार के क्षेत्र  सुझाए गए।

Advertisement