◆ मुख्य पृष्ट आपकी खबर
रंगों की होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🎨

राजकीय महाविद्यालय पाटी में ग्रीन एंड क्लीन कैंपस के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय पाटी में ग्रीन एंड क्लीन कैंपस के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
गूंज, चंपावत। महाविद्यालय में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय पाटी में प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार पांडे की अध्यक्षता में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने ग्रीन एंड क्लीन कैंपस के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे महाविद्यालय परिसर में लगाए गए, जिससे महाविद्यालय की खूबसूरती में वृद्धि हुई और प्राकृतिक सौंदर्य में इजाफा हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर पांडे ने बताया कि लगाए गए पौधों में फूलों वाले पौधे भी हैं, जिनमें कुछ पौधों में फूल पहले ही खिल चुके हैं, जबकि कुछ पौधे जल्द ही फूलों से सज जाएंगे। इससे महाविद्यालय का वातावरण सुगंधित और पर्यावरणीय दृष्टि से लाभकारी होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इन पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौपी है, ताकि यह पौधे समय के साथ विकसित हो सकें और महाविद्यालय का वातावरण और भी हराभरा हो। इस पौधारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉक्टर केके मिश्रा, ग्रीन एंड क्लीन कैंपस संयोजक डॉक्टर डी.बी. सिंह, श्रीमती हिना परवीन, श्रीमती अलका आर्या, श्री भगवती प्रसाद, श्री जीवन राम, श्री राहुल मेहता, श्री लक्ष्मण बिष्ट और श्री मनोज कुमार ने पौधारोपण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement