◆ मुख्य पृष्ट 🔊 आपके विचार / हमसे संपर्क करें

ईडीपी कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने सीखे आइडिया जेनरेशन के तरीके

ईडीपी कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने सीखे आइडिया जेनरेशन के तरीके
गूंज, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के एलएसएम परिसर मे चल रहे देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम के अंतर्गत 12 दिवसीय ई.डी.पी. के तीसरे दिन आइडिया जेनरेशन के तरीकों पर व्याख्यान दिया गया। प्रथम सत्र में देवभूमि उद्यमिता की नोडल डॉक्टर रुचिता पंगरिया ने आइडिया जेनरेशन के तरीकों को  प्रशिक्षणार्थियों के सम्मुख रखा तथा उन के आइडियाज की SWOT एनालिसिस करवाई।  द्वितीय सत्र डी आई एस के प्रमुख पंकज तिवारी द्वारा लिया गया। इस सत्र में पंकज तिवारी ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जानकारी दी। इसके अतिरिक्त एक सत्र डॉक्टर नमिता कन्याल द्वारा लिया गया जिसमें प्रशिक्षार्थियों को लोकल में चल रहे स्टार्टअप्स एवं उनकी विशेषताओं के बारे में बताया गया।

Advertisement