◆ मुख्य पृष्ट 🔊 आपके विचार / हमसे संपर्क करें

ईडीपी कार्यक्रम के छठे दिन प्रशिक्षणार्थियों ने इंडस्ट्रियल विजिट कर सीखे प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के गुर

ईडीपी कार्यक्रम के छठे दिन प्रशिक्षणार्थियों ने इंडस्ट्रियल विजिट कर सीखे प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के गुर
गूंज, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में चल रहे देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम के अंतर्गत 12 दिवसीय ईडीपी कार्यक्रम के छठे दिन प्रशिक्षणार्थियों को इंडस्ट्रियल विजिट कराया गया। इस दौरान उन्हें मैत्री मसाला उद्योग, पिथौरागढ़ में शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इस भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने प्रोक्योरमेंट से लेकर प्रोडक्शन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के गुर सीखें। इस भ्रमण का उद्देश्य किताबी ज्ञान को प्रयोगात्मक ज्ञान से जोड़ना था। प्रशिक्षणार्थियों ने  प्रोडक्शन प्रोसेस, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, प्राइसिंग, हुमन रिसोर्स मैनेजमेंट, डिसटीब्यूशन चैनल मैनेजमेंट, इत्यादि विषयों पर मैत्री मसाला की महिला उद्यमी दीपिका चुफाल के अनुभवों को सुना और ज्ञान अर्जन किया।

Advertisement