◆ मुख्य पृष्ट 🔊 आपके विचार / हमसे संपर्क करें

राजकीय महाविद्यालय कंवघाटी में हुआ 12 दिवसीय ईडीपी का समापन, प्रतिभागियों से ली गई प्रशिक्षण के दौरान हुए अनुभवों की जानकारी

राजकीय महाविद्यालय कंवघाटी में हुआ 12 दिवसीय ईडीपी का समापन, प्रतिभागियों से ली गई प्रशिक्षण के दौरान हुए अनुभवों की जानकारी
गूंज, कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कंवघाटी, कोटद्वार में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत संचालित बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। समापन दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ० विजय कुमार अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात देवभूमि उद्यमिता योजना के महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ विनय देवलाल ने प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास के नवीन अवसरों पर छात्र छात्राओं द्वारा तैयार व्यापार मॉडल तथा उनके बारह दिवसीय ईडीपी के अनुभवों पर भी चर्चा की। इस दौरान प्रतिभागियों ने फीडबैक फॉर्म भरकर कार्यक्रम के संबंध में फीडबैक व सुझाव दिए।  कार्यक्रम के अवसर पर देवभूमि उद्यामिता योजना देहरादून से आए हुए रिसोर्स पर्सन सिद्धार्थ रावत द्वारा सभी प्रतिभागी  छात्र-छात्राओं का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया गया | इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० विजय कुमार अग्रवाल ने महाविद्यालय में चल रहे उद्यमिता विकास कार्यक्रम के  सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर देवभूमि उद्यमिता समिति के नोडल अधिकारी ,सदस्यों व प्रतिभागियों को बधाई दी तथा छात्र-छात्राओं को सफलता प्राप्ति हेतु अनुशासित रहने व कठिन परिश्रम करते रहने को कहा।कार्यक्रम में कु० कविता,रिया चौधरी, ऋषभ डबराल, तमन्ना, दीपक, नेहा, अंजली रावत, निकिता रावत, रोहित सिंह, तनिषा, प्रियंका जोशी, प्रियांशु खंतवाल आदि ने अपने बारह दिवसीय ई डी पी के अनुभवों को साझा किया तथा भविष्य में इस तरह के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर डॉ० ऊषा सिंह, मनीषा सरवालिया, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement