गूंज, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में चल रहे देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम के अंतर्गत 12 दिवसीय ईडीपी के नवें दिन प्रशिक्षणार्थियों ने बाजार सर्वे किया। इस सर्वे के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने मार्किट डिमांड, उपभोक्ता ट्रेंड, उपभोक्ता व्यवहार, प्रतिस्पर्धा आदि पर डाटा कलेक्ट किया। इस हेतु एक प्रश्ननावली बनायीं गयी थी और लगभग 60 उपभोक्ताओं का डाटा लिया गया। बाज़ार विश्लेषण का उद्देश्य उद्यमियों को ग्राहकों की ज़रूरतों, प्राथमिकताओं और व्यवहार के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी रणनीतियों के बारे में जानकारी प्रदान करके बाज़ार को समझने में मदद करना है। यह अवसरों और खतरों की पहचान करने में मदद करता है, उत्पाद विकास और विपणन रणनीतियों का मार्गदर्शन करता है, और सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाता है, जिससे अंततः व्यावसायिक सफलता की संभावना बढ़ जाती है।